scriptअवैध संबंध: परेशान होकर युवक ने जान दी | Illegal relationship: troubled by the young man | Patrika News
कोलकाता

अवैध संबंध: परेशान होकर युवक ने जान दी

– बनगांव: आरोपी महिला और उसकापति गिरफ्तार

कोलकाताJul 05, 2018 / 08:56 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

अवैध संबंध: परेशान होकर युवक ने जान दी

बनगांव. उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव स्थित गाईघाटा थाना इलाके में एक युवक ने अवैध संबंध को लेकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में महिला तथा उसके पति समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। मृतक का नाम विकास मण्डल है। इस मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का गुस्सा रीना दास तथा उसके परिवार वालों पर फूट पड़ा है। सूत्रों के अनुसार विकास के शादीशुदा महिला रीना दास से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी दोनों परिवार वालों को थी। महिला का पति और बेटा सब जानते थे। आरोप है कि महिला व उसका पति हमेशा विकास से पैसे लेते थे। विकास कोलकाता में काम करता था। वह अपनी कमाई के ज्यादातर रुपए महिला को सौंप देता था। आरोप है कि बुधवार की रात रीना अपने पति के साथ विकास के घर पर आई और उस पर पैसे देने का दबाव बना रही थी। गुरुवार की सुबह घरवालों ने देखा कि विकास घर पर नहीं है। ढूंढऩे पर एक पेड़ पर विकास का लटका शव पाया गया। परिजनों ने रीना और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि आरोपियों ने विकास को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें रीना के पति शेखर और पुत्र बांटी समेत तीन जने शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

नौकरानी से दुष्कर्म, आरोपी मालिक गिरफ्तार

बैण्डल . बैण्डल के कैलाश नगर के मकान मालिक समीर घोष पर नौकरानी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी समीर घोष को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया। वह डेढ़ महीने से समीर घोष के घर काम कर रही थी। पीडि़ता का कहना है कि जब मालकिन घर पर नहीं रहती थी तो मालिक उसे कमरे में बुलाता था। बुधवार की रात समीर ने उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घर पहुंचकर मां को सारी बात बताई। उसने चुंचड़ा थाने में समीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी ओर समीर ने आरोप का खण्डन किया। उसने दावा किया कि उसे फंसाया जा रहा है।

 

Home / Kolkata / अवैध संबंध: परेशान होकर युवक ने जान दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो