scriptकोलकाता महिला मंडल के होली स्नेह मिलन ने मोहा मन | mahila mandal holi milan | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता महिला मंडल के होली स्नेह मिलन ने मोहा मन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

कोलकाताMar 31, 2019 / 10:33 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

कोलकाता महिला मंडल के होली स्नेह मिलन ने मोहा मन

कोलकाता. कोलकाता महिला मंडल के तत्वावधान में बीका बैंक्वेट में होली स्नेह मिलन विशिष्ट अतिथि कल्पना बैद, सायर कोठारी, सुशीला कोठारी के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्ष बसंती बोहरा ने स्वागत किया। संगीता लूणिया का दुपट्टा ओढा कर सम्मान किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोह लिया। बंगाल प्रभारी पुखराज सेठिया, तारा देवी सुराणा, सूरज बरडिय़ा, कमला छाजेड़, प्रतिभा कोठारी, अखिल भारतीय सदस्य, सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष-मंत्री, संरझिका आशा बोथरा, उपाध्यक्ष नीलम लूणिया सहित कार्यकारिणी सदस्य, संयोजिका और मंडल सदस्य उपस्थित थीं। संचालन सीमा दुगड़, सुनीता संचेती ने किया। कन्या मंडल के कार्यक्रम को सभी ने सराहा, जिसका संचालन भाग्यश्री जैन ने किया। मंत्री संतोष बैद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
—-चूरू नागरिक परिषद का होली स्नेह मिलन
चूरू नागरिक परिषद का होली स्नेह मिलन रविवार को आईसीसीआर में उमंग-उत्साह से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोक कलाकारों गंगा पचीसिया और शिवप्रिया चटर्जी ने समां बांधा। पचीसियों ने मधुर स्वर में अपने गीतों से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्ष नारायण जैन, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल बांठिया, ताराचंद मणोत, सचिव जगत बैद के सान्निध्य में हुए इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि सांसद सुखेन्दु शेखर राय, बनवारी लाल सोती, डॉ. एस. के. शर्मा, आईटीएटी के सदस्य एएल सोनी थे। इसके अलावा बंगाल के पूर्व एडिशनल चीफ सेक्रेट्री सीएम बच्छावत, सुशील पोद्दार, बसंत पारख, राजेंद्र खंडेलवाल, आईसीसीआर के रीजनल डायरेक्टर गौतम डे, केसी जैन, स्वामीनारायण मंदिर के सचिव सतीश रावल, पवन पहाडिय़ा, विकास पारख, जनतलाल बरडिया, समाजसेवी सम्पतमल बच्छावत आदि मौजूद थे। नारायण जैन ने चूरू नागरिक परिषद की सामाजिक कल्याण गतिविधियों की जानकारी दी। कुलदीप मणोत तथा विनीता मणोत ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो