scriptदिल्ली रवाना होंगी सीएम ममता बनर्जी | Mamata Banerjee will leave for New Delhi on Sunday | Patrika News
कोलकाता

दिल्ली रवाना होंगी सीएम ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को रवाना हो रही हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के ऐन मौके पर ममता का सफर राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

कोलकाताDec 08, 2018 / 10:26 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

दिल्ली रवाना होंगी सीएम ममता बनर्जी

दिल्ली रवाना होंगी सीएम ममता बनर्जी

– सोमवार को भाजपा विरोधी दलों की बैठक में लेंगी हिस्सा
कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को रवाना हो रही हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के ऐन मौके पर ममता का सफर राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली प्रवास के दौरान ममता तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की ओर से सोमवार को आहूत भाजपा विरोधी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस नेता तथा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, सपा नेता रामगोपाल यादव और एनसीपी नेता शरद पवार के शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि नायडू ने पिछले महीने राज्य सचिवालय नवान्न में आकर ममता से मुलाकात कर प्रस्तावित बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।

Hindi News/ Kolkata / दिल्ली रवाना होंगी सीएम ममता बनर्जी

ट्रेंडिंग वीडियो