scriptMamta Banerjee : ममता ने सोमेन मित्रा की पत्नी को दिया तृणमूल में लौटने का प्रस्ताव | Mamta Banerjee offers to Somen Mitra's wife to came back to TMC | Patrika News
कोलकाता

Mamta Banerjee : ममता ने सोमेन मित्रा की पत्नी को दिया तृणमूल में लौटने का प्रस्ताव

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamta Banerjee ने फोन पर बातचीत के दौरान शिखा मित्रा से सीधे अपनी पार्टी के शाखा संगठन ‘बंग जननी वाहिनी’ में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने शिखा मित्रा से कहा कि अगर वे काम काज में व्यस्त रहेंगी तो उनका मन और शरीर अच्छा रहेगा। ने सोमेन मित्रा की पत्नी को दिया तृणमूल में लौटने का प्र

कोलकाताAug 20, 2021 / 02:10 am

Manoj Singh

Mamta Banerjee : ममता ने सोमेन मित्रा की पत्नी को दिया तृणमूल में लौटने का प्रस्ताव

Mamta Banerjee : ममता ने सोमेन मित्रा की पत्नी को दिया तृणमूल में लौटने का प्रस्ताव

शिखा मित्रा बोली, अभी मै कांग्रेस में नहीं और तृणमूल कभी छोड़ा नहीं
कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार दोपहर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा को फोन किया। उन्होंने मित्रा को तृणूल कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी ने फोन पर बातचीत के दौरान शिखा मित्रा से सीधे अपनी पार्टी के शाखा संगठन ‘बंग जननी वाहिनी’ में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने शिखा मित्रा से कहा कि अगर वे काम काज में व्यस्त रहेंगी तो उनका मन और शरीर अच्छा रहेगा।
सूत्रों के अनुसार जवाब में शिखा मित्रा ने ममता बनर्जी से कहा कि वे तृणमूल सांसद माला रॉय से बातचीत कर फैसला करेंगी। उन्होंने ममता बनर्जी को बताया कि अभी वे कांग्रेस की सदस्य नहीं हैं और न ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ा हैं। उल्लेखनीय है कि शिखा मित्रा त्रृणमूल की विधायक और उनके पति सोमेन मित्रा सांसद थे।
ममता बनर्जी से नाराज होकर दोनों कांग्रेस में लौट गए थे। कांग्रेस ने सोमेन मित्रा को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था, जिनका विधानसभा चुनाव से पहले निधन हो गया। उसके बाद भाजपा ने शिखा मित्रा को चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Home / Kolkata / Mamta Banerjee : ममता ने सोमेन मित्रा की पत्नी को दिया तृणमूल में लौटने का प्रस्ताव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो