scriptमुर्शिदाबाद में गृहवधू की रहस्यमय मौत | Murshidabad's mysterious death of homemaker | Patrika News
कोलकाता

मुर्शिदाबाद में गृहवधू की रहस्यमय मौत

-मायके वालों ने हत्या करने का लगाया आरोप

कोलकाताFeb 03, 2019 / 04:53 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

मुर्शिदाबाद में गृहवधू की रहस्यमय मौत

 

– ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा था। उसके बाद ही उसका लटका शव मिला।

मुर्शिदाबाद . मुर्शिदाबाद के जलंगी स्थित नउदा पाड़ा के बारोमासिया गांव में एक महिला की रहस्यमय हालात में हुई मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम मर्जिना बीवी है। मायके वालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है और उसके बाद टांग दिया गया है। गुरुवार की रात को उसका शव उसके ससुराल से फंदे से लटका मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन साल पहले मर्जिना की शादी असादूर के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करते थे। गुरुवार की रात को भी ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा था। उसके बाद ही उसका लटका शव मिला। मायके वालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / मुर्शिदाबाद में गृहवधू की रहस्यमय मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो