scriptसांसद अर्जुन सिंह का काफिला रोक भाजपा समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Police arrest BJP supporter from MP Arjun Singh's convoy | Patrika News
कोलकाता

सांसद अर्जुन सिंह का काफिला रोक भाजपा समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

– हंगामा, विरोध-प्रदर्शन, सांसद ने लगाया झूठे मामले में फंसाने का आरोप

कोलकाताJul 11, 2020 / 12:55 am

Ashutosh Kumar Singh

सांसद अर्जुन सिंह का काफिला रोक भाजपा समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद अर्जुन सिंह का काफिला रोक भाजपा समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैरकपुर
उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का काफिला रोक एक भाजपा समर्थक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से भड़के सांसद और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। गिरफ्तार भाजपा समर्थक का नाम बिट्टू जायसवाल है। वह हालीशहर के कोना मोड़ का रहने वाला है। हालीशहर के बल्दाघाटा इलाके में अर्जुन सिंह की गाड़ी पर हुए हमले के बाद भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में आग लगा दी थी। इस संबंध में अर्जुन सिंह समेत 10 से अधिक भाजपा के समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में सांसद सभी आरोपियों के साथ जमानत के लिए बैरकपुर कोर्ट गए थे। कोर्ट से जमानत के बाद जब सभी लौट रहे थे, चिड़िया मोड के नजदीक बैरकपुर कमिश्नरेट की खुफिया पुिलस की टीम ने काफिले को रोक लिया और बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
बैरकपुर पुलिस के अधकारियों का कहना है कि बिट्टू के खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं। पुराने मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। अर्जजुन सिंह ने पुलिस के बायान को झूठा बता रहे हैं। उनका कहना है कि बिट्टू के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। दोनों में अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस झूठे मामले में गैरकानूनी तरीके से उसे गिरफ्तार किया है। झूठे मामलों में भाजपा के नेताओं और समर्थकों को बैरकपुर कमिश्नरेट की पुलिस फंसा रही है।
बिट्टू जायसवाल की मां बासंती देवी जायसवाल ने कहा कि जब से उनका बेटा तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुआ है, तब से बीजपुर थाने की पुलिस उनके बेटे को परेशान कर रही है। अक्सर पुलिस वाले उनके घर आते हैं। तरह-तरह की धमकियां देते हैं। उन्हें भी गाली-गलज करते हैं। कई बार एनकाउंटर करने की भी धमकी दी थी। उनके बेटे को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है।

Home / Kolkata / सांसद अर्जुन सिंह का काफिला रोक भाजपा समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो