scriptपुलिस के हाथ लगा नकली पुलिस | Police caught fake police | Patrika News
कोलकाता

पुलिस के हाथ लगा नकली पुलिस

बनगांव अस्पताल से वैक्सिन लेते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

कोलकाताSep 30, 2019 / 02:07 pm

Vanita Jharkhandi

पुलिस के हाथ लगा नकली पुलिस

पुलिस के हाथ लगा नकली पुलिस

 

बनगांव . उत्तर 24 परगना के बनगांव से नकली पुलिस को असली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नदिया का रहने वाला है। उसका नाम सुमित दास है। सुमित बनगांव अस्पताल से वैक्सिन लेते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को बनगांव अस्पताल में जाकर वैक्सिन लेते वक्त बताया कि वह रानाघाट थाने का पुलिस है। पुलिस को देखकर वहां पर तैनात पुलिस उनसे सहज ही बात करने लग गए। बातचीत करते वक्त पुलिस को सुमित पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने रानाघाट थाने में फोन करके पूछताछ की तो पता चला कि वह नकली पुलिस है। उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि कुछ दिन पहले उसे बिल्ली ने काट लिया था तब से वैक्सिन नहीं मिलने के कारण वह उसे लगा नहीं पा रहा था। अचानक उसे लगा कि पुलिस के वेश में जाने पर उसे आसानी से वैक्सिन मिल जाएगी। इसी कारण से वह किसी तरह से बैरकपुर से पोशाक जुगाड़ कर बनगांव अस्पताल पहुंचा था। उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी यह छोटी सी गलती उसे हवालत पहुंचा देगी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Home / Kolkata / पुलिस के हाथ लगा नकली पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो