scriptइतना शक …पत्नी के चरित्र पर की कर डाली हत्या! | So much doubt ... murder on the character of the wife | Patrika News
कोलकाता

इतना शक …पत्नी के चरित्र पर की कर डाली हत्या!

– पत्नी की हत्या कर सेप्टिक टैंक में लाश छिपाई आरोपी गिरफ्तार

कोलकाताApr 23, 2019 / 02:59 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

इतना शक …पत्नी के चरित्र पर की कर डाली हत्या!

सिलीगुड़ी . सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास के निकट चयन पाड़ा में पत्नी की हत्या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में छिपाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। दोनों में अक्सर विवाद होता था। मृतका का नाम लता दास है। वहीं आरोपी का नाम गोपाल दास है। उसे जलपाईगुड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जलपाईगुड़ी के आश्रम पाड़ा निवासी गोपाल की शादी छह साल पहले हुई थी। पत्नी पर शक करने के कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। गुरुवार को हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाने की कोशिश भी की थी। शुक्रवार की सुबह वह मायके आ गई। उसी रात गोपाल ससुराल आ गया दोनों में फिर विवाद हुआ। आरोपी ने पत्नी की हत्या की। उसके परिजनों को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। लता के परिजन उसे खोजने निकल गए। उसी समय उसने उसकी लाश को बांधकर घर के पीछे के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। शनिवार को वह वापस जाने लगा तो घरवालों को संदेह हुआ। थाने में गुमशुदगी की शिकायत लिखवाई। पुलिस से पूछताछ में उसने अपनी करतूत बता दी। पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने के आरोप में गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Home / Kolkata / इतना शक …पत्नी के चरित्र पर की कर डाली हत्या!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो