6 दिनों से लापता महिला का सुराग नहीं
– पति ने जताई अपहरण की आशंका
कोलकाता . उत्तर 24 परगना के जगदल थाना इलाके से लापता महिला का ६ दिनों से सुराग नहीं लगा है। लापता महिला का नाम नमिता घोष सरकार (28) है। वह 11 जुलाई की सुबह घर से निकली थी। उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा है। गुमशुदा के पति कमल ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी का किसी गिरोह ने अपहरण किया है। उन्होंने बताया कि गुम होने के बाद एक बार ही उनकी फोन पर बात हुई है। जिसमें वह रो रही थी। वह कुछ बोल पाती उसके पहले ही फोन कट गया और उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। इसको लेकर वह काफी दुखी थी।