scriptविवेकानंद फ्लाईओवर बना मच्छरों का बसेरा, लोग परेशान | Vivekananda flyover made mosquitoes shelter, people upset | Patrika News
कोलकाता

विवेकानंद फ्लाईओवर बना मच्छरों का बसेरा, लोग परेशान

– विवेकानंद फ्लाईओवर धीरे-धीरे अब मच्छरों का बसेरा बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रिज के टूटे हुए हिस्से में बारिश का पानी भर जाता है। मच्छरों के लार्वा पनप जाते हैं। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

कोलकाताMay 31, 2019 / 03:57 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

विवेकानंद फ्लाईओवर बना मच्छरों का बसेरा, लोग परेशान

कोलकाता. विवेकानंद फ्लाईओवर हादसे के 3 साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। न ही ढहे हिस्से को हटाया जा रहा है और न ही पूरा निर्माण हो पा रहा है। ऐसे में यह मच्छरों का बसेरा बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रिज के टूटे हुए हिस्से में बारिश का पानी भर जाता है। मच्छरों के लार्वा पनप जाते हैं। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आलम यह हो गया है कि शाम होते ही पोस्ता इलाके के लोग खिडक़ी-दरवाजे बंद कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड नम्बर 22 की पार्षद मीना देवी पुरोहित से इस बारे में कई बार शिकायत की और सफाई की गुहार लगाई।

मीना देवी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कई बार निगम में शिकयात की है। यहां तक कि उन्होंने इस मुद्दे को अप्रैल माह में हुए कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में भी उठाया और मेयर सहित अन्. के समक्ष इस परेशानी को रखा। उन्होंने प्रस्ताव सत्र में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि फ्लाईओवर में कचरे से इलाके में दुर्गंध फैल रही है। इलाके में मच्छरों और मक्खियों का आतंक चरम पर है। इसकी वजह से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि निगम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए फ्लाईओवर की सफाई पर ध्यान दें।

उनके प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के एमआइसी देवव्रत मजूमदार ने कहा कि निगम उनके इस प्रस्ताव पर ध्यान देगा और जल्द ही विवेकानंद फ्लाईओवर पर सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि कब से यह कार्य शुरू होगा इसल बारे में अब तक कुछ नहीं बताया गया है। मीना देवी ने कहा कि ब्रिज में जमा कचरा स्थानीय लोगों के लिए गले में अटके हड्डी की तरह हो गया है। इसका जल्द निवारण न होने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।

Home / Kolkata / विवेकानंद फ्लाईओवर बना मच्छरों का बसेरा, लोग परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो