scriptक्या सबसे अधिक किताब पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड तोड़े है बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ | West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Book reading world record | Patrika News
कोलकाता

क्या सबसे अधिक किताब पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड तोड़े है बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

West bengal के Governor जगदीप धनखड़ ने maximum numbers of book radinng का रिकॉर्ड बनाने का खुलासा किया है। उन्होंने राज्यपाल बनने के बाद से अब तक तीन महीने में 1000 किताबे पढऩे का दावा किया है।

कोलकाताOct 26, 2019 / 11:17 pm

Manoj Singh

क्या सबसे अधिक किताब पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड तोड़े है बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

क्या सबसे अधिक किताब पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड तोड़े है बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

किस लिए पढ़ी 90 दिन में 1000 से अधिक किताबें
दो घंटे मेंं एक और एक दिन में पढ़ते हैं 11 किताबें

कोलकाता.
दर्जनों किताबे लिखने वाले लिखने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कभी राड़ और कभी दोस्ती करने वाले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अधिक किताब पढऩे का रिकॉर्ड बनाने का खुलासा किया है। उन्होंने राज्यपाल बनने के बाद से अब तक तीन महीने में 1000 किताबे पढऩे का दावा किया है।
राज्यपाल के दावे के अनुसार बिना सोए वे एक दिन में 11 से अधिक किताबें पढ़ रहे हैं। यानि दो घंटे और कुछ मीनिट में एक किताब पढ़ रहे हैं। यह कम समय में सबसे अधिक किताब पढऩे का विश्व रिकॉर्ड हो सकता है।
उत्तर कोलकाता के ऐतिहासिक शोभाबाजार पैलेस में 25 अक्टूबर को आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यपाल धनखड़ ने दावा किया कि उनके यहां का राज्यपाल बने तीन महीने हुए हैं। इतने दिनों में बंगाल की कला, संस्कृति और स्थिति को समझने के लिए उन्होंने 1000 से अधिक किताबें पढ़ी हैं।

शिक्षा, संस्कृति और मेधा के मामले में सबसे अच्छा बंगाल
बंगाल की संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और बौधिकता और बंगाल में इसकी लागातार व्यवहारिकता पर रोशनी डालते हुए राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और मेधा के मामले में भारत दुनियां में सबसे अच्छा है और भारत में सबसे अच्छा बंगाल है।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर बंगाल के लोगों के साथ वे घुलना-मिलना चाहते हैं। वे बंगाल की साहित्यिक दुनिया और सांस्कृतिक स्थान के बारे में जानना चाहता हूं। प्रोटोकॉल अक्सर रास्ते में बाधा आता है। लेकिन वे प्रोटोकॉल का आदमी नहीं हैं। वे एक आम नागरिक हैं। लेकिन फिर भी उन्हें प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Home / Kolkata / क्या सबसे अधिक किताब पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड तोड़े है बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो