विजयवर्गीय के नेतृत्व में एक भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने संदेशखली क्षेत्र का दौरा किया जहां तीन महीने पहले दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तीन महीने पहले भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप मंडल और सुकांतो मंडल पर लगभग 400 लोगों ने हमला किया था। हमलावर एक तस्कर के आदमी थे। 90 दिन बीत चुके हैं और पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। यह सब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आतंक और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण होता है। उनका सिर्फ नाम ही ममता है। उनमें ‘ममता’ नहीं है।