scriptक्यों ममता बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का नाटक | Why did Mamata play drama of resigning from post of Chief Minister? | Patrika News
कोलकाता

क्यों ममता बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का नाटक

क्यों खुद से किया खुद के इस्तीफे की पेशकश खारिज

कोलकाताMay 26, 2019 / 10:20 pm

Manoj Singh

Kolkata West Bengal

क्यों ममता बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का नाटक

क्यों कभी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने नहीं देंगी अपने पद से इस्तीफा
कोलकाता
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की तरह मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुक ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की बैठक में अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के नेताओं की ओर से अपने अध्यक्ष के इस्तीफा देने की पेशकश को खारिज किए जाने के बावजूद राहुल गांधी अपने फैसले पर अड़े हुए है, लेकिन ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ी। अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी ले कर ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर क्यों पीछे हट गई।
भाजपा ने 25 मई को तृणमूल कांग्रेस की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश करने और पार्टी को ओर से उसे नामंजूर करने का दावा किया। लेकिन इसके दूसरे दिन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य मुकुल राय ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश को मीडिया में बने रहने के लिए नाटक करार दिया।

उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से मुस्लिम तुष्टीकरण करने की बात स्वीकार करने और मुस्लिम समुदाय को गाय कह कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया।
मुकुल राय ने रविवार को कहा कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी के अपने पद से इस्तीफा की पेशकश करने का नाटक देखा। उनका यह अब तक का ऐतिहासिक नाटक है। ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा खुद को दिया और खुद ही उन्होंने अपना इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की पेशकश को नामंजूर करने की बात कह रही हैं। लेकिन सवाल यह है कि तृणमूल कांग्रेस में नेता कौन है। खुद ममता बनर्जी ही तृणमूल कांग्रेस हैं। उनकी पार्टी में उनका इस्तीफा कौन लेगा और कौन नामंजूर करेगा।
मुकुल राय ने कहा कि यह सब मीडिया में हेडलाईन बनने के लिए किया। सिर्फ सूर्खियों में बने रहने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देने जैसा झूठ नहीं बोलना चाहिए। बंगाल के लोगों ने उनका यह नाटक देखा है। वे इस दिन प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपना इस्तीफा देने की पेशकश करने का ऐसा एतिहासिक नाटक सिर्फ मीडिया में हेडलाइन बनने के लिए किया हैं। लेकिन वे कभी भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे सकती हैं, वे सत्ता में बने रहने के लिए जो कुछ भी कर सकती हैं।
मुकुल राय ने कहा कि गत शनिवार को ममता बनर्जी ने खुद मुस्लिम तुष्टीकरण करने की बात स्वीकार की। मुस्लिम समुदाय के लोगों के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि दूध देने वाली गाय के लात सहने पड़ते है। ममता बनर्जी ने मुस्लिम समुदाय का मूल्यांकन दूख देने वाली गाय से किया है। यह मुस्लिम समुदाय का अपमान है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिम या किसी भी समुदाय के कार्यक्रम जाएं, लेकिन उन्हें किसी समुदाय का अपमान करने का अधिकार नहीं है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस बात को गौर से समझना चाहिए।

Home / Kolkata / क्यों ममता बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का नाटक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो