scriptराम से टकराने वालों की दुर्गति तय: योगी आदित्यनाथ | Yogi Aditya Nath Attack On Mamta Banerjee Govt In West Bengal | Patrika News
कोलकाता

राम से टकराने वालों की दुर्गति तय: योगी आदित्यनाथ

बोले, भाजपा से दीदी नाराज हो सकती हैं, लेकिन राम से क्यों, 2 मई को ममता सरकार सरकार से मिलेगी मुक्ति, तृणमूल के गुंडे जाएंगे जेल में

कोलकाताApr 08, 2021 / 12:21 am

MOHIT SHARMA

राम से टकराने वालों की दुर्गति तय: योगी

राम से टकराने वालों की दुर्गति तय: योगी

जलपाईगुड़ी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वह जय श्रीराम बोलने वाले को जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। आखिर मैं पूछना चाहता हूं कि वह भाजपा से या हमसे नाराज हो सकती हैं, लेकिन राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है। बंगाल में भी टीएमसी की दुर्गति तय है। जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि 2 मई को चुनाव परिणाम में बंगाल को ममता सरकार सरकार से मुक्ति मिल जाएगी। तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बंगाल में भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है। उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उन गुंडों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे।
केंद्र की विकास योजनाओं से रखा वंचित
योगी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि (धन) राशि से लेकर राशन आपूर्ति तक राज्य को जो भी केंद्रीय सहायता मिली, उसे उन नेताओं ने हड़प लिया। जलपाईगुड़ी जिले के माल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को केंद्र की विकास योजनाओं से वंचित रखा है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल की अनदेखी की है और कई केंद्रीय कल्याण योजनाओं का हिस्सा नहीं बन कर, ममता ने राज्य को उसके लाभ से वंचित किया है। राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, एक एक पैसा वसूल किया जाएगा और उसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने का मौका
वरिष्ठ भाजपा नेता ने ममता सरकार पर चाय बागान श्रमिकों को कम भुगतान करने और उनकी उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अन्य चाय उत्पादक राज्यों में, श्रमिकों को दैनिक 350 रुपए की मजदूरी मिलती है और उनके भूमि संबंधी अधिकार हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में उनकी मजदूरी 200 रुपए भी नहीं हैं। भाजपा श्रमिकों और क्षेत्र में रहने वाले गोरखा समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं है। यह चुनाव, बंगाल के प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने के साथ-साथ सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने का भी एक अवसर है और इसमें बंगाल के हर तबके के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Home / Kolkata / राम से टकराने वालों की दुर्गति तय: योगी आदित्यनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो