scriptछात्रा को क्लास रूम के बाहर बुलाकर छेड़छाड़ करने लगा हेड मास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार | head master started molesting girl student by calling her outside clas | Patrika News
कोंडागांव

छात्रा को क्लास रूम के बाहर बुलाकर छेड़छाड़ करने लगा हेड मास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Head master molested the girl student: जिले में स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस हेड मास्टर ने छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई।

कोंडागांवNov 30, 2022 / 02:09 pm

CG Desk

.

छात्रा को क्लास रूम के बाहर बुलाकर छेड़छाड़ करने लगा हेड मास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Head master molested the girl student: जिले में स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस हेड मास्टर ने छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई जिसके बाद आरोपी हेड मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने रविवार 27 नवम्बर को स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। स्कूल के प्रिंसिपल हन्नु राम बघेल ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। इसके बाद उन्होंने बातों ही बातों में छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छुआ। इस पर छात्रा ने उसे मना भी किया पर भी वह नहीं माना।

परिजनों को बताई आपबीती
जब छात्रा ने हेड मास्टर की ऐसी हरकत देखी तो वह घबरा कर वहां से भाग गई। मगर हेड मास्टर छात्रा को जबरदस्ती रोकने की कोशिश करने लगा। फिर छात्रा शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर वापस लौटी। उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। छात्रा ने अपने घरवालों को हेड मास्टर की एक-एक हरकत बताई। इसके बाद परिजनों ने कोंडागांव BEO को लिखित में आवेदन दिया। फिर इस मामले की विभागीय जांच की गई। जांच में तथ्य सही पाए गए।

यह भी पढ़ें: नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी, नम हुई आंखें

SP दिव्यांग पटेल ने दिए कार्रवाई के निर्देश
इसके उपरांत सोमवार 28 नवंबर को BEO ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर शिकायत की। कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो