बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मजबूरी में क्लासरूम में छतरी लेकर बैठना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि, पिछले दिनों इसी तरह जिले के कुछ स्कूलों के क्लासरूम में भी यही हालत थे। हालाँकि अब इनमें से कुछ जगहों पर सुधार तो कर लिया गया है, लेकिन आज भी कुछ स्कूलों की छत गायब है तो कुछ जुगाड़ के कमरों में कक्षाएं संचालित हो रही है।