scriptकोरबा में हादसा! तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी, मचा हड़कंप | A speeding car lost control and fell into a field in Korba | Patrika News
कोरबा

कोरबा में हादसा! तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी, मचा हड़कंप

Korba Road Accident: कोरबा कुसमुंडा क्षेत्र के एनटीपीसी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी।

कोरबाMay 09, 2024 / 04:37 pm

Khyati Parihar

Korba accident, road accident
CG Road Accident: कोरबा कुसमुंडा क्षेत्र के एनटीपीसी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।
घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। दीपका क्षेत्र में रहने वाला राहुल अग्रवाल अपने एक मित्र के साथ कार पर सवार होकर कोरबा की ओर आ रहे थे। गाड़ी कुचैना एनटीपीसी पुल के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया इससे कार तीन से चार बार पलटते हुए खेत जा घुसी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में दो लोग सवार थे। लोगों ने कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया।

Hindi News/ Korba / कोरबा में हादसा! तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो