scriptघर में पत्थरबाजी, फिर शुरू हुआ दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर | Assault case between two families | Patrika News
कोरबा

घर में पत्थरबाजी, फिर शुरू हुआ दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Assault Case: बालकोनगर के दैहानपारा की घटना- पिता और उसके दो पुत्र गिरफ्तार

कोरबाOct 12, 2019 / 07:55 pm

Vasudev Yadav

घर में पत्थरबाजी, फिर शुरू हुआ दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

घर में पत्थरबाजी, फिर शुरू हुआ दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा. घर में पत्थरबाजी को लेकर दो परिवार के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बालकोनगर के दैहानपारा की है। इलाके में रहने वाले दरशराम यादव के परिवार का विवाद पड़ोसी बृजराम यादव के साथ चल रहा है। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे दरशराम के पुत्र घनश्याम ने बृजराम के घर पर पत्थरबाजी की। आवाज सुनकर बृजराम की बहू कलेश्वरी घर के बाहर निकली। दोनों के बीच कहासुनी हुई। कलेश्वरी लौट गई। इसके बाद घनश्याम ने फिर एक पत्थर कलेश्वरी के दरवाजे पर मार दिया।
कलेश्वरी घर से बाहर निकली। दरवाजे पर घनश्याम खड़ा था। पत्थर फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आवाज सुनकर दरशराम अपने पुत्र जगमोहन के साथ पहुंचा। दोनों के हाथ में लाठी और डंडे थे। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी। आवाज सुनकर कलेश्वरी का पति रामभरोस, सास रामीन बाई और ससुर बृजराम यादव भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें
प्रेमनगर में खूनी झड़प का वीडियो हुआ वायरल, एक युवक पर बरस रही लाठियां, वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दरशराम ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर रामीन बाई पर हमला कर दिया। बृजराम और उसका परिवार लाठी और डंडे की मार को सहन नहीं कर सके। बृजराम, उसकी पत्नी रामीन और पुत्र रामभरोस को गंभीर चोटें आई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बृजराम को मृत घोषित कर दिया। उसके पुत्र रामभरोस की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रामीन को भी चोटें आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के आरोप में दरशराम, उसके पुत्र घनश्याम और जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला है कि दैहानपारा में घर से लगी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। बृजराम की जमीन पर दरशराम अपना हक जता रहा था। इसे लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें

Chhattisgarh news

Home / Korba / घर में पत्थरबाजी, फिर शुरू हुआ दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो