28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा
प्रेमनगर में खूनी झड़प का वीडियो हुआ वायरल, एक युवक पर बरस रही लाठियां, वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Play video

प्रेमनगर में खूनी झड़प का वीडियो हुआ वायरल, एक युवक पर बरस रही लाठियां, वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Murder Case: कुसमुंडा के प्रेमनगर में विजयादशमी की रात हुई खूनी झड़प का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक युवक पर कई युवकों द्वारा लाठियां बरसाई जा रही है। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गई है। जांच में पुलिस इस वीडियो की मदद ले रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 11 Oct 2019, 8:49 PM IST

कोरबा. विजयादशमी की रात खूनी झड़प का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ दिख रहा है। कुछ युवक चिल्ला रहे हैं। पूरी ताकत लगाकर जमीन पर गिरे युवकों पर लाठियां बरसाते हुए दिख रहे हैं। लाठिया चलाने वाले युवकों की संख्या वीडियो में लगभग एक दर्जन से अधिक लग रही है। बताया जाता है कि जिस युवक की पिटाई की जा रही है, वह सुनील सिंह है। सुनील सड़क किनारे पड़ा हुआ है। हालांकि घटनास्थल पर अंधेरा होने से वीडियो में मारपीट करने वाले युवकों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है, लेकिन पुलिस की जांच में यह वीडियो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पुलिस ने अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें प्रेम नगर निवासी दिव्यांशु मिश्रा, आनंद नगर निवासी राहुल दास, नितेज दास उर्फ निकेश, कुचैना निवासी देव कुमार बिंझवार और आनंद नगर में रहने वाला इंद्र कुमार यादव शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है। पुलिस ने कुछ नाबालिग युवकों से भी पूछताछ की है। हालांकि उनकी भूमिका हत्याकांड में है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
Read More: गंभीर लापरवाही: इंजेक्शन लगते ही तड़पने लगा मरीज, तब नर्स ने कहा गलती हो गई, फिर कुछ देर बाद हो गई दो की मौत

प्रेमनगर में खूनी झड़प का वीडियो हुआ वायरल, एक साथ बरस रही लाठियां, वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, कहा संदेह के आधार पर आरोपी बना रही पुलिस
इधर, प्रेमनगर में रहने वाली कुछ महिलाएं शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंची। महिलाओं ने एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि पुलिस संदेह के आधार पर युवकों को पकड़कर आरोपी बना रही है। महिलाओं ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मारपीट में शामिल युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी दफ्तर पहुंचने वाली महिलाओं में लक्ष्मीन बाई, रुकमणी पटेल, भारती दास और संतोषी यादव सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।

Read More: Chhattisgarh News