20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक स्कूटी से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत, कोरबा पुलिस तलाश रही अज्ञात वाहन

Korba Hit and Run Case: कोरबा के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर विजयादशमी के दिन अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे यशवंत गुप्ता और शुभम गुप्ता की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Vijayadashami Accident

कोरबा में त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं (Photo Source- Patrika)

Vijayadashami Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विजयादशमी के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से लौट रहे थे, तभी करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Uncle Nephew Death: प्रतिमा विसर्जन के बाद सामान छोड़ने गए थे दोनों युवक

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय यशवंत गुप्ता और 20 वर्षीय शुभम गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। जानकारी के अनुसार, नोनबिर्रा में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विजयादशमी के दिन दोपहर में प्रतिमा विसर्जन के बाद दोनों युवक इलेक्ट्रिक स्कूटी से पंडित के यहां सामान छोड़ने गए थे।

वहां से वापस लौटते समय शाम करीब 4 बजे रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर वे एक तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Rampur Nonbirra Accident: अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश

हादसे के बाद भारी वाहन चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने और चालक का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। करतला थाना प्रभारी गणेश राम यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।