वोटरों को रिझाने शहर के साथ-साथ गांव मेंं बकरा भात से लेकर कई प्रकार के दावत दिए जाते हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार नानवेज सब्जी प्रति प्लेट की कीमत सौ रुपए होगा, जबकि मार्केट में छोटे से होटल में भी प्रति प्लेट ढाई सौ से तीन सौ रुपए प्लेट यही नॉनवेज की सब्जी मिलती है। जबकि वेज थाली की कीमत भी सौ रुपए ही तय है, जिसका बाजार भाव न्यूनतम डेढ़ सौ रुपए है। इसके आलावा प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स और कटआउट के रेट भी जिस तरह तय किए गए हैं उससे पार्टियों को बहुत ज्यादा भार नहीं आएगा। दीवार लेखन प्रति वर्ग फुट २० रुपए रखा गया है।