कोरबा. कटघोरा- पसान मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को रौंद दिया। कार के चिथड़े उड़ गए। इसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई। तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे पेंड्रा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना पसान थाना क्षेत्र में ग्राम तिलाइडांड के पास हुई। जटगा के रास्ते कार सीजी १० एफ ४०७१ में तीन ग्रामीण पसान की ओर जा रहे थे। जटगा से करीब २० किलोमीटर दूर पसान रोड में ग्राम तिलाई डांड के पास रविवार सुबह करीब ९.३० बजे विपरित दिशा से आ रही ट्रेलर सीजी १० एएम ५०८८ ने कार को टक्कर मार दिया।