Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूटी भी युवक से टकरा गई। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं, जो हादसे में घायल हो गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद लोग भी हैरान हैं।