बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पांच बजे के आसपास करतला वन परिक्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मदवानी में अधिक संख्या में ग्रामीण मांड नदी नहाने गए हुए थे। नहाने के बाद दामिनी राठिया सात वर्ष और जगमति राठिया 12 वर्ष वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी नजर दंतैल हाथी पर पड़ी। दोनों डर गए। गांव की तरफ भागने लगे। जगमति भागने में सफल रही, वहीं दामिनी को हाथी न सूंड़ से धकेल दिया।
महिला पर पत्थर से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, थाना पहुंच कर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, कहा… जगमति ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। डायल 112 की मदद से घायल बच्ची को करतला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल के इलाज के लिए सहायता राशि भी दी गई। बताया जा रहा है कि 14 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला गणेश हाथी फिर से इस क्षेत्र में दस्तक दे चुका है। वन विभाग द्वारा दंतैल पर निगरानी रखी जा रही है।