scriptनदी से नहाकर लौट रहे बच्चियों पर हाथी ने किया हमला, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को हाथी ने सूंड़ से घकेला, घायल | Elephant Attack : Elephant reached in kartala | Patrika News
कोरबा

नदी से नहाकर लौट रहे बच्चियों पर हाथी ने किया हमला, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को हाथी ने सूंड़ से घकेला, घायल

Elephant Attack: करतला वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी (गणेश) ने फिर से दस्तक दे दिया है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, विभाग भी दंतैल हाथी पर नजर रखे हुए हैं।

कोरबाNov 04, 2019 / 07:33 pm

Vasudev Yadav

नदी से नहाकर लौट रहे बच्चियों पर हाथी ने किया हमला, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को हाथी ने सूंड़ से घकेला, घायल

नदी से नहाकर लौट रहे बच्चियों पर हाथी ने किया हमला, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को हाथी ने सूंड़ से घकेला, घायल

कोरबा. नदी से नहाकर वापस लौट रहे दो बच्चियों की नजर दंतैल हाथी पर पड़ी। जान बचाने के लिए दोनों भागने लगे। एक बच्ची ने जहां भागकर जान बचाई तो वहीं दूसरी बच्ची को हाथी ने घायल कर दिया। घायल बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पांच बजे के आसपास करतला वन परिक्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मदवानी में अधिक संख्या में ग्रामीण मांड नदी नहाने गए हुए थे। नहाने के बाद दामिनी राठिया सात वर्ष और जगमति राठिया 12 वर्ष वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी नजर दंतैल हाथी पर पड़ी। दोनों डर गए। गांव की तरफ भागने लगे। जगमति भागने में सफल रही, वहीं दामिनी को हाथी न सूंड़ से धकेल दिया।
यह भी पढ़ें
महिला पर पत्थर से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, थाना पहुंच कर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, कहा…

जगमति ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। डायल 112 की मदद से घायल बच्ची को करतला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल के इलाज के लिए सहायता राशि भी दी गई। बताया जा रहा है कि 14 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला गणेश हाथी फिर से इस क्षेत्र में दस्तक दे चुका है। वन विभाग द्वारा दंतैल पर निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

Home / Korba / नदी से नहाकर लौट रहे बच्चियों पर हाथी ने किया हमला, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को हाथी ने सूंड़ से घकेला, घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो