scriptमकान मालिक के बेटे की शादी में पत्नी ने लगाए ठुमके, तो नाराज पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम | Husband tried suicide | Patrika News
कोरबा

मकान मालिक के बेटे की शादी में पत्नी ने लगाए ठुमके, तो नाराज पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

– पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबाMay 19, 2019 / 10:54 pm

Vasudev Yadav

मकान मालिक के बेटे की शादी में पत्नी ने लगाए ठुमके, तो नाराज पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

मकान मालिक के बेटे की शादी में पत्नी ने किया डांस, पति ने की खुदकुशी की कोशिश

कोरबा. मकान मालिक के बेटे की शादी में पत्नी की डांस से नाराज होकर पति ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि वक्त रहते परिवार ने देख लिया। युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया रामपुर चौकी क्षेत्र के कांशीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। व्यक्ति ने अपने घर भाड़े की मकान में रहने वाले एक दंपति को भी आमंत्रित किया था। दंपति शामिल हुए थे। महिला का पति बारात गया था। महिला ने भी डांस किया था। बारात से महिला का पति घर लौटा। चर्चा में महिला ने बारात में अपने डांस करने की जानकारी दी। यह सुनकर पति नाराज हो गया। उसने पत्नी से विवाद चालू कर दिया। थोड़ी देर बाद घर से बाहर निकल गया। शराब पीकर घर लौटा।
डांस करने की बात को लेकर अपनी पत्नी से फिर झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा गया। युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी पर झूल गया। घटना के समय कमरे में ही एक दिव्यांग बालक था। वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। कमरे का दरवाजा खोला। परिवार के लोगों ने फंदे से प्रेम प्रधान सूर्यवंशी को नीचे उतारा। उसकी जान बच गई। लेकिन प्रेम दोबारा खुदकुशी की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना प्रेम की पत्नी ने रामपुर चौकी को दी। पुलिस ने प्रेम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो