scriptअपहरण कर बंधक बना महिला से किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार | Kidnapped and raped woman, raped three accused arrested | Patrika News
कोरबा

अपहरण कर बंधक बना महिला से किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म के एक माह पुराने मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

कोरबाJun 26, 2020 / 03:40 pm

Bhawna Chaudhary

gangrape.jpg

प्रतीकात्मक चित्र

कोरबा. महिला से दुष्कर्म के एक माह पुराने मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भैया लाल, हरीशंकर, शिव शंकर शामिल है। उनकी उम्र 32 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है। आरोपी विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के निवासी है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड में रहने वाले एक महिला 19 मई की रात लगभग 9 बजे घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। पहले से मौके की तलाश में बैठे भैयालाल ने रविशंकर के साथ मिलकर महिला को अगवा कर लिया। उसे अगवा कर घर से करीब 7 किलोमीटर दूर गांव में रहने वाले हरीशंकर के घर ले गए। 20 से 21 मई की रात को महिला को वहां रखा। महिला का आरोप है कि भैयालाल ने उसे उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला को उसका भाई और पिता पहुंचे महिला। महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर अपने घर ले आए।

घटना के बाद लगभग एक माह बाद महिला ने भैयालाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अगवा करने में रविशंकर और शिव शंकर की भूमिका रही। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 367, 504 /34 के तहत केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला पहले शादीशुदा है उसके दो बच्चे भी है।

Home / Korba / अपहरण कर बंधक बना महिला से किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो