scriptKorba crime News: चोरों का धावा! सूने मकान से नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया…झारखंड गया था परिवार | Korba crime News: Jewelery and cash stolen from abandoned house | Patrika News
कोरबा

Korba crime News: चोरों का धावा! सूने मकान से नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया…झारखंड गया था परिवार

Korba Crime News: दो मई को मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ शादी कार्यक्रम शामिल होने के लिए झारखंड गए थे। इस बीच चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया।

कोरबाMay 16, 2024 / 06:55 pm

Khyati Parihar

Korba Crime News
Korba crime News: शादी में शामिल होने झारखंड गए परिवार के सूने मकान में चोंरो ने धावा बोल दिया। मकान में रखे फ्रीज, कूलर, सोने व चांदी के जेवर, 35 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। वापस कोरबा लौटने पर परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम गुरसिंया में बादल सिंह चेरो का परिवार रहता है। वह दो मई को मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ शादी कार्यक्रम शामिल होने के लिए झारखंड गए थे। इस बीच चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया। झारखंड से परिवार सोमवार को वापस कोरबा लौटे। मकान के सामने के दरवाजा का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर प्रवेश किया। सामान बिखरा पड़ा देखकर परिवार के होश उड़ गए। मकान में रखे फ्रीज, कूलर, टीवी, चांदी का पायल, सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली के साथ ही 35 हजार रुपए नकदी सहित अन्य दस्तावेज नहीं थे।

Hindi News/ Korba / Korba crime News: चोरों का धावा! सूने मकान से नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया…झारखंड गया था परिवार

ट्रेंडिंग वीडियो