scriptKorba Pool Party: आज ब्लू है पानी-पानी.. वेव पूल में चल रहा था मादक डांस, अचानक लड़ गई लड़कियां, नोंचने लगी एक-दूसरे के बाल, VIDEO | Korba poll Party: girls fight video viral | Patrika News
कोरबा

Korba Pool Party: आज ब्लू है पानी-पानी.. वेव पूल में चल रहा था मादक डांस, अचानक लड़ गई लड़कियां, नोंचने लगी एक-दूसरे के बाल, VIDEO

Korba pool Party: महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं ने बाल पकड़कर एक-दूसरे से जमकर मारपीट की। वहीं अब मारपीट का यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

कोरबाMay 21, 2024 / 01:46 pm

चंदू निर्मलकर

Korba pool party
Korba Pool Party: गर्मी से लोगों को राहत और मौज-मस्ती के लिए निगम की ओर से चालू किया गया वेवपूल अब विवाद का कारण बन रहा है। रविवार को वेवपूल में स्नान के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं ने बाल पकड़कर एक-दूसरे से जमकर मारपीट की। वहीं अब मारपीट का यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें

Video: भरी बारिश में 2 युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, गोद में उठाते ही दोनों गिरीं सडक़ पर

Korba Pool Party: कोरबा नगर निगम की ओर से सीएसईबी चौक के पास स्थित अप्पू गार्डन में वेवपूल का संचालन किया जाता है। आम लोगों के लिए वेवपूल को तीन दिन के लिए खोला जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए लोग बड़ी संख्या में वेवपूल के करीब पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें

href="https://www.patrika.com/dhamtari-news/six-copycats-caught-in-annual-examination-all-girls-college-students-8779637" target="_blank" rel="noopener">नकल मारने में लड़कियां निकली आगे.. पकड़ाए 6 नकलची, सभी गर्ल्स कालेज की छात्राएं

Korba Pool Party Girl Fight Video Viral

Korba Pool Party video: स्नान के बाद आपस में भिड़ गई..

Korba Pool Party Fight video: रविवार को अप्पू गार्ड के मेन गेट पर वेवपूल में जाने के लिए युवकों की लंबी कतार लगी थी। इन्हीं में से एक समूह वेव पूल में स्नान के बाद आपस में भिड़ गया। समूह में शामिल महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगी।
Korba Pool Party
उनके बीच तीखी नोक-झोंक हुई। विवाद बढ़ता से आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। थोड़ी देर में मामला शांत हो गया। लेकिन दोनों समूह के सदस्य जैसे ही वेवपूल से बाहर निकलीं उनके बीच विवाद फिर शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया में Fake ID बनाकर पोस्ट करता था लड़कियों के अश्लील Photos और Videos… गिरफ्तार

CG Pool Party News: कार के शीशे तोड़े

इस बीच एक समूह ने दूसरे के कार पर हमला किया और कांच को तोड़ दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी वेवपूल में दो युवकों का समूह आपस में भीड़ गया था।
Korba pool Party
दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की थी। मामला संज्ञान के आने पर नगर निगम ने आरोपियों के खिलाफ सीएसईबी चौकी में केस दर्ज कराया था। इसके बाद भी वेवपूल पर स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। मौज-मस्ती के दौरान लोग आपस में टकरा रहे हैं।

Hindi News/ Korba / Korba Pool Party: आज ब्लू है पानी-पानी.. वेव पूल में चल रहा था मादक डांस, अचानक लड़ गई लड़कियां, नोंचने लगी एक-दूसरे के बाल, VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो