scriptअब सुबह 10 से एक बजे तक सामानों की कर सकेंगे खरीदी, बाइक पर दो लोग जाते मिले तो हो सकती है ये कार्रवाई | Lockdown: Now you can buy goods from 10 am to 1 am | Patrika News
कोरबा

अब सुबह 10 से एक बजे तक सामानों की कर सकेंगे खरीदी, बाइक पर दो लोग जाते मिले तो हो सकती है ये कार्रवाई

Lockdown: गली-मोहल्लों में बुधवार की सुबह से बल तैनात कर दिया गया है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों से पहले पूछा जा रहा है उसके बाद जाने दिया जा रहा है।

कोरबाMar 26, 2020 / 11:14 am

Vasudev Yadav

अब सुबह 10 से एक बजे तक सामानों की कर सकेंगे खरीदी, बाइक पर दो लोग जाते मिले तो हो सकती है ये कार्रवाई

अब सुबह 10 से एक बजे तक सामानों की कर सकेंगे खरीदी, बाइक पर दो लोग जाते मिले तो हो सकती है ये कार्रवाई

कोरबा. गुरुवार से जरुरत के समान खरीदने के लिए महज 10 से एक बजे तक तीन घंटे ही मिलेगी। खरीदी करने के लिए परिवार के एक ही सदस्य घर से निकल सकते हैं। बाइक पर एक साथ दो लोग जाते मिले तो पुलिस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। 31 मार्च तक लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को जरुरत का सामान खरीदने के लिए शाम पांच बजे तक का समय दिया गया था। 21 दिन के लॉकडाउन में समय और भी कम कर दी गई है। अब लोग सुबह सिर्फ 10 से एक बजे तक समान खरीदी करने निकल सकते हैं। इसके अलावा बाकि समय दुकानें बंद रहेगी। अब तक लोग कार व बाइक में एक से अधिक लोग खरीदी करने निकल रहे थे, लेकिन अब महज एक ही व्यक्ति घर से बाहर निकल सकेगा।
यह भी पढ़ें
नहीं खुले मंदिरों के पट, पसरा रहा सन्नाटा, श्रद्धालुओं ने घर में पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

रोज आदेश बदलने से परेशानी
हालांकि 21 दिन के लॉकडाउन के पहले दिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल हर दूसरे दिन जारी हो रहे नए आदेश की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। बुधवार को लोगों को जानकारी नहीं थी कि सिर्फ तीन घंटे के अंतराल में घरों से निकल सकते हैं। पुलिस की टीम ने लोगों को बैरंग भेज दिया। दुकानें भी बंद करवाई गई।

गली-मोहल्लों में तैनात बल
गली-मोहल्लों में बुधवार की सुबह से बल तैनात कर दिया गया है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों से पहले पूछा जा रहा है उसके बाद जाने दिया जा रहा है। अब तक लोग मुख्य मार्ग के बजाए मोहल्लों में आसानी से निकल रहे थे। उन पर अब पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

Home / Korba / अब सुबह 10 से एक बजे तक सामानों की कर सकेंगे खरीदी, बाइक पर दो लोग जाते मिले तो हो सकती है ये कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो