scriptजादू टोना के संदेह पर घर में घुसकर नींद से सोई महिला के सिर को गड़ासा से काटा | On the suspicion of witchcraft, entering the house and cutting head | Patrika News
कोरबा

जादू टोना के संदेह पर घर में घुसकर नींद से सोई महिला के सिर को गड़ासा से काटा

जादू टोना के संदेह पर एक युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर 47 साल की महिला के गले को गड़ासा से काट दिया। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कोरबाJun 20, 2022 / 04:44 pm

Rajesh Kumar kumar

जादू टोना के संदेह पर घर में घुसकर नींद से सोई महिला के सिर को गड़ासा से काटा

जादू टोना के संदेह पर घर में घुसकर नींद से सोई महिला के सिर को गड़ासा से काटा

घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव में रहने वाली एक महिला रात में भोजन के बाद घर में नींद से सोई हुई थी। रात लगभग एक बजे महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर महिला के पुत्र की नींद खुली। वह अपनी मां के कमरे गया। उसने देखा कि गांव में रहने वाला युवक आनंद उर्फ राजाराम एक नाबालिग के साथ मिलकर उसकी मां के गले को गड़ासा से काट रहा था। महिला के पुत्र के कमरे में पहुंचते ही दोनों युवक फरार हो गए। हल्ला सुनकर महिला का बड़ा पुत्र भी घटनास्थल पर पहुंच गया। आसपास के लोगों को घटना से अवगत कराया गया। घायल महिला को पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि आनंद उर्फर् राजाराम के पिता की तबीयत तीन चार माह से खराब है। परिवार के सदस्य उसका इलाज करा रहे थे। इस संबंध में राजाराम की मां ने उसके छोटे भाई की पत्नी को बताया था कि घर के देवी देवता नाराज हो गए हैं। इसलिए राजाराम के पिता की तबीयत खराब रहती है। उसने घर में बैगा बुलाकर इलाज कराने की बात कही। राजाराम अपने पिता की तबीयत खराब होने के लिए जादू टोना को जिम्मेदार मानता था। उसे आशंका था कि एक महिला की जाूद टोना से उसके घर में बीमारी आ गई। उसके पिता की तबीयत खराब रहती है। इसके लिए राजाराम ने खतरनाक साजिश रची। महिला को जान मारने की योजना बनाई। शुक्रवार रात राजाराम अपने एक नाबालिग साथी के साथ महिला की घर में घुस गया। दोनों गड़ासा से महिला के गले को काटने लगे।
घटना के समय महिला की बहू अपने मायके गई थी। इस बीच राजाराम ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके खिलाफ घर में घुसकर महिला की हत्या करने की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पसान थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Home / Korba / जादू टोना के संदेह पर घर में घुसकर नींद से सोई महिला के सिर को गड़ासा से काटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो