scriptVideo- पीएल पुनिया सहित दिग्गज कांग्रेसियों ने सत्ता परिवर्तन के लिए भरी हुंकार, मोदी को बताया भ्रष्टाचारी और दलित विरोधी | Punia counts the achievements of Congress | Patrika News
कोरबा

Video- पीएल पुनिया सहित दिग्गज कांग्रेसियों ने सत्ता परिवर्तन के लिए भरी हुंकार, मोदी को बताया भ्रष्टाचारी और दलित विरोधी

– घंटाघर स्थित ओपेन ऑडिटोरियम में इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर एक जनसभा को किया संबोधित

कोरबाNov 19, 2017 / 09:36 pm

Vasudev Yadav

Video- पीएल पुनिया सहित दिग्गज कांग्रेसियों ने सत्ता परिवर्तन के लिए भरी हुंकार, मोदी को बताया भ्रष्टाचारी और दलित विरोधी
कोरबा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की ओर से कांग्रेस पर किए जा रहे हमले का जवाब देने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आगे आए। उन्होंने कांग्रेस को जनता का सच्चा सेवक बताया। कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास को गिनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्टाचारी और दलित विरोधी बताया।
घंटाघर स्थित ओपेन ऑडिटोरियम में इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर एक जनसभा को संबोधित किया। पुनिया ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूछते हंै कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया? मोदी का विकास देखना है तो कोरबा आए।
यह भी पढ़ें
निर्माण सामग्री की सुरक्षा कर रहे चार सुरक्षा गार्ड को डकैतों ने बनाया बंधक, छीना मोबाइल और ले गए 200 लीटर डीजल

कांग्रेस के शासन में कोरबा में बालको और एनटीपीसी के संयंत्र लगे। कोयला खदानें खुली। पहले कोरबा की आबादी चार से छह लाख थी, जो १२ लाख से अधिक पहुंच गई है। कोरबा का विकास हुआ है। उन्होंने इंदिरा गांधी को आयरन लेडी की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनते समय इंदिरा के समक्ष कई चुनौतियां थी।
भारत पाकिस्तान के युद्ध से उत्पनन चुनौतियां और तीन की आकाल देश के आर्थिक हालात कठिन थे। इंदिरा ने सभी समस्याओं पर विजय पाई। उन्होंने देश का इतिहास और भूगोल दोनों बदल दिया। पूर्वी पाकिस्तान बंगला देश बना। सिक्किम भारत में शामिल हुआ। देश हरित क्रांति आई।
इससे अनाज का उत्पादन बढ़ा। गरीबी हटाओ का नारा दिया। गरीबों के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम लेकर आई। पुनिया ने मोदी सरकार भष्टाचारी और दलित विरोधी बताया। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विकास के लिए जारी होने वाली फंड को समाप्त करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र चौबे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, उमेश पटेल आदि ने संबोधित किया।

Hindi News/ Korba / Video- पीएल पुनिया सहित दिग्गज कांग्रेसियों ने सत्ता परिवर्तन के लिए भरी हुंकार, मोदी को बताया भ्रष्टाचारी और दलित विरोधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो