scriptप्रशासन ने देर रात तक की कार्रवाई, निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल कोरबा के 20 लोग किए गए क्वारेंटाइन | Quarantine of 20 people from Korba involved in Nizamuddin's Markaz | Patrika News
कोरबा

प्रशासन ने देर रात तक की कार्रवाई, निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल कोरबा के 20 लोग किए गए क्वारेंटाइन

मरकज में कोरबा के 20 लोगों के शामिल होने की सूचना कोरबा के स्थानीय प्रशासन को मिला, सूचना के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। प्रशासन ने 20 लोग को क्वारेंटाइन किया है। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है।

कोरबाApr 01, 2020 / 12:06 pm

Vasudev Yadav

सूचना मिलते ही प्रशासन ने देर रात तक की कार्रवाई, निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल कोरबा के 20 लोग किए गए क्वारेंटाइन

सूचना मिलते ही प्रशासन ने देर रात तक की कार्रवाई, निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल कोरबा के 20 लोग किए गए क्वारेंटाइन

कोरबा. दिल्ली निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल लोग देशभर में छिंटक गए हैं। निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों की जानकारी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोरबा पुलिस को दी। उनका मोबाइल नंबर बताया। उनकी लोकेशन भी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद प्रशासन की कार्रवाई चालू हुई। टीम ने राताखार स्थित मस्जिद परिसर में ही 15 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। पांच लोग अलग-अलग स्थानों पर मिले। उन्हें भी रसियन हॉस्टल में क्वारेंटाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें
शट डाउन पर रोक, गड़बड़ी सुधारने 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे कर्मी, पॉवर कंपनी प्रबंधन ने लिया ये भी निर्णय

बताया जाता है कि ये लोग दिल्ली से 15 मार्च को कोरबा लौटे थे, लेकिन अपने आने की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी थी। इस बीच मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने मरकज में शामिल लोगों के मोबाइल नंबर की सूची के आधार पर पतासाजी शुरू की। इसमें कोरबा के 20 लोगों के शामिल होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गए। बता दें कि राताखार का इलाका रामसागारपारा से सटा हुआ है। यहां सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। वह 18 मार्च को लंदन से लौटा था।

मरकज में शामिल 20 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इसमें 15 लोग राताखार की मस्जिद में रहते थे। पांच लोगों को अलग-अलग इलाके से पकड़कर क्वारेंटाइन किया गया है। राहुल देव शर्मा, सीएसपी, कोरबा

Home / Korba / प्रशासन ने देर रात तक की कार्रवाई, निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल कोरबा के 20 लोग किए गए क्वारेंटाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो