scriptसड़क निर्माण : प्लास्टिक के उपयोग की शर्त के साथ मिलेगा वर्कआर्डर, शासन ने किया अनिवार्य | Road Construction | Patrika News
कोरबा

सड़क निर्माण : प्लास्टिक के उपयोग की शर्त के साथ मिलेगा वर्कआर्डर, शासन ने किया अनिवार्य

-शहरी क्षेत्र की सड़कों में होगा इस्तेमाल

कोरबाMay 16, 2019 / 09:28 pm

Vasudev Yadav

सड़क निर्माण : प्लास्टिक के उपयोग की शर्त के साथ मिलेगा वर्कआर्डर, शासन ने किया अनिवार्य

सड़क निर्माण : प्लास्टिक के उपयोग की शर्त के साथ मिलेगा वर्कआर्डर, शासन ने किया अनिवार्य

कोरबा. सड़क निर्माण में अब प्लास्टिक का भी उपयोग होगा। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर में इसी शर्त के आधार पर ठेकेदारों को वर्कआर्डर किया जाएगा। अभी शहरी क्षेत्र बनने वाली सड़कों में ही इसका इस्तेमाल होगा। इससे पहले भी सड़क निर्माण में प्लास्टिक के उपयोग को लेकर निर्देश दिया गया था। लेकिन इसे अनिवार्य रूप से शामिल करने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया था। अब जाकर प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण में होगा।
दरअसल अब इसी शर्त के आधार पर ठेकेदारों को काम दिया जाएगा कि उनको हर हाल में प्लास्टिक का उपयोग निर्माण के दौरान किया जाएगा। हालांकि अभी प्लास्टिक का उपयोग शहरों की सड़क पर होगा। आने वाले दिनों में जो भी सड़क शहर में बनेगी उसमें प्लास्टिक का उपयोग हर हाल में किया जाएगा। कुछ महीने पहले अपशिष्ट प्रबंधन राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक रखी गई थी। बैठक में निर्देश दिया गया कि रोड कंस्ट्रक्शन में प्लास्टिक का उपयोग हर हाल में करना है।
यह भी पढ़ें
हत्या के आरोप में जीजा समेत चार गिरफ्तार, संपत्ति की लालच में ढाई लाख की सुपारी देकर करवा दी थी हत्या

पहले राख की उपयोगिता करने के निर्देश, लेकिन नहीं हो रहा पालन
इससे पहले राख की उपयोगिता भी सड़क निर्माण में करने को कहा गया था। लेकिन अब तक कहीं भी इसका पालन नहीं हो पा रहा है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक रोड कंस्ट्रक्शन में एक भी जगह राख का उपयोग नहीं हुआ। अनिवार्यता नहीं होने की वजह से उपयोग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दी गई।

इस तरह होगा प्लास्टिक का उपयोग
तीन तरह के प्लास्टिक होतें हैं इसमें थर्मोप्लास्टिक, थर्मोसेट्स व एलोमेस्टस। पहले प्लास्टिक का सेग्रीगेशन करना होगा। फिर उसे साफ करने के बाद सिर्डिंग करना होगा। अधिकतम 60 माइक्रोंस वाली प्लास्टिक को इसमें लेना होगा। प्लास्टिक को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर आपस में मिक्स करना होगा। इसके बाद प्लास्टिक को ड्राय प्रोसेस से सुखना होगा। उसके बाद 170 डिग्री मेें उसे गर्म करना होगा। इससे तैयार तरल पदार्थ सड़क निर्माण में आसानी से किया जा सकेगा।

Home / Korba / सड़क निर्माण : प्लास्टिक के उपयोग की शर्त के साथ मिलेगा वर्कआर्डर, शासन ने किया अनिवार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो