script‘प्रयास’ के छह बच्चों को आधी रात जिला अस्पताल किया गया दाखिल, मचा हड़कंप | Six children of 'Prayas' were admitted at midnight | Patrika News
कोरबा

‘प्रयास’ के छह बच्चों को आधी रात जिला अस्पताल किया गया दाखिल, मचा हड़कंप

Chhattisgarh Education: ‘प्रयास’ के छह बच्चों को बीती रात नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। यह सभी उन्हीं बच्चों में से हैंं, जिन्होंने विगत 10 सितंबर को पर्याप्त भोजन व समय पर इलाज नहीं मिलने के विरोध में पांच घंटे तक बारिश में धरना दिया था। बच्चों ने यह भी कहा था कि किसी भी तरह की परेशानी अधीक्षिका को बताने पर जवाब मिलता है कि जब सीरियस हो जाओगे तब अस्पताल ले जाएंगे।

कोरबाSep 19, 2019 / 08:26 pm

Vasudev Yadav

'प्रयास' के छह बच्चों को आधी रात जिला अस्पताल किया गया दाखिल, मचा हड़कंप

‘प्रयास’ के छह बच्चों को आधी रात जिला अस्पताल किया गया दाखिल, मचा हड़कंप

कोरबा. कटघोरा ब्लॉक के एजुकेशन हब, स्याहीमुड़ी में ‘प्रयास’ आवासीय विद्यायल संचालित है। यहां माओवाद प्रभावित जिलों के मेधावी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ आवासीय विद्यालय की सुविधा मिलती है। जानकारी सार्वजनिक किए बिना प्रयास का संचालन एजुकेशन में गुपचुप तरीके से क्यों शुरू किया गया? अब यह सवाल भी उठ रहा है।
‘प्रयास’ से बुधवार की आधी रात को तीन बालक व तीन बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से एक बच्ची हरीता कंवर भी है। हरीता के शरीर में सिर्फ तीन ग्राम खून था, इसके कारण बुधवार की आधी रात सबसे पहले उसे खून चढ़ाया गया।
चिकित्सकों का कहना है कि इस बच्ची को काफी पहले अस्पताल ले आना चाहिए था। बुधवार की रात हरीता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। पहुंचने में जरा सी देर होती तो जान को खतरा हो सकता था। हरीता की मां यशोदा राजनांदगांव से बेटी का हाल जानने पहुंची है।
यशोदा ने कहा कि पहले कभी भी बेटी को खून की कमी नहीं हुई। खाने-पीने में लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। प्रशासन तक सूचना पहुंचते ही एडीएम प्रियंका महोबिया भी बच्चों का हाल जानने पहुंची और अस्पताल प्रबंधन से बच्चों की सेहत का जायजा लिया। अन्य बच्चों के साथ फिलहाल बालक छात्रावास के अधीक्षक वीरेन्द्र साहू मौजूद हैं। जबकि सभी के परिजनों को सूचना मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें
प्राचार्य के इस करतूत की जब स्कूली बच्चों ने घर में की शिकायत, तो परिजन के उड़ गए होश, फिर जो हुआ पढि़ए खबर…

'प्रयास' के छह बच्चों को आधी रात जिला अस्पताल किया गया दाखिल, मचा हड़कंप

बच्चों ने बताया खाने में नहीं मिलती रोटी
हरीता के अलावा सुकमा की मुचाकी, राजनांदगांव की रीना के साथ ही नारायणपुर के मनीष, बैंकुंठपुर के शिवम और महासमुंद के आकाश को भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह सभी बच्चे एजुकेशन हब के प्रयास में 9वीं और 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। बच्चों ने बताया कि सभी को आधी रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछली बार आंदोलन किया था। इसके बाद भी खाने में रोटी नहीं मिलती। सिर्फ चावल दाल और सब्जी मिलती है।

हैरानी वाली बात यह भी है कि बच्चों के धरने के बाद मौके पर पहुंचे सहायक आयुक्त एनके दीक्षित ने कहा था कि बच्चों की मांग पर अधीक्षिका पार्वती कुजूर को हटा दिया गया है। लेकिन वह अब भी वहां काम कर रहीं हैं। इसकी पुष्टि बच्चों के साथ ही बालक छात्रावास के अधीक्षक वीरेंन्द्र साहू ने की है। प्राचार्य को हटाने की बात भी हुई थी। लेकिन ‘प्रयासÓ में अब भी विजय चौहान ही प्राचार्य पद पर बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें
आखिर क्यों ‘प्रयास’ के बच्चे भरी बारिश में बैठ गए धरने पर, खबर मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में मचा हड़कंप

-प्रयास के बच्चों का स्वास्थ्य बिगडऩे के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। अन्य शिकायतों पर भी जांच होगी। -प्रियंका महोबिया, एडीएम

Home / Korba / ‘प्रयास’ के छह बच्चों को आधी रात जिला अस्पताल किया गया दाखिल, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो