scriptसब इंस्पेक्टर मूलचंद और सिपाही आदित्य शरण को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार | Soldier martyred award in Naxalite attack | Patrika News
कोरबा

सब इंस्पेक्टर मूलचंद और सिपाही आदित्य शरण को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार

Soldier Martyred Award : नक्सली हमले में शहीद हुए थे कोरबा के वीर जवान

कोरबाAug 11, 2019 / 01:01 pm

Vasudev Yadav

नक्सली हमले में शहीद हुए थे कोरबा के वीर जवान

सब इंस्पेक्टर मूलचंद और सिपाही आदित्य शरण को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार

कोरबा. मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण की आहूति देने वाले सब इंस्पेक्टर मूलचंद कंवर और सिपाही आदित्य शरण प्रताप सिंह को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान राजधानी रायपुर में शहीद जवानों के परिवार को दी जाएगी।
इन पुरस्कारों की घोषणा पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई थी। जिले के इन दोनों वीर सपूतों ने नक्सली हमले में माओवादियों से लोहा लेते हुए अपनी जान गंवाई थी। सब इंस्पेक्टर मूलचंद उरगा थाना अंतर्गत ग्राम घनाडबरी के निवासी थे। 24 जनवरी 2018 को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ झरपानार क्षेत्र में एक माओवादी ऑपरेशन को अंजाम देते समय शहीद हुए थे। शहीद मूलचंद उस समय माओवादी मोर्चे पर अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे। झरपानार में मूलचंद की टुकड़ी माओवादियों के एंबुस में फंस गई थी। इस तरफ नदी थी। दूसरी ओर पहाड़ी इलाका। इस कठिन परिस्थिति में मूलचंद ने माओवादियों को काफी नुकसान पहुंचाया था। खुद वीर गति प्राप्त हो गए थे। गृह गांव घनाडभरी में मूलचंद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

Read : डॉकटरों को नदारद देख बिफरी कलेक्टर, फिर ये हुआ…
माओवादी मोर्चे पर विकासखंड पाली के ग्राम कर्रा में रहने वाले सिपाही आदित्य शरणप्रताप सिंह ने भी अपनी प्राणों की आहूति दी थी। 18 अगस्त 2016 को माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सिपाही आदित्य शहीद हुए थे। वीर गति को प्राप्त करने से पहले आदित्य शरण ने चार माओवादियों को मार गिराया था। ऑपरेशन को अंजाम देने के दौरान आदित्य गंभीर तौर पर जख्मी हुए थे। उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उन्हें नहीं बचाया जा सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो