घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र में अजगरबहार से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर जंगल के बीच स्थित ग्राम छातासरई की है। पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल, रविवार की शाम पहाड़ी कोरवा मोहनलाल अपनी पत्नी श्याम बाई के साथ जंगल की ओर से घर लौटा। दोनों शराब की नशे में थे। रात करीब आठ बजे श्याम बाई ने मोहनलाल पर कच्ची शराब को बेचकर पैसे इधर उधर खर्च करने का आरोप लगाया।
Read more : विकास के वर्तमान मॉडल की श्रमिक संगठनों ने की आलोचना, कहा- सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने श्रम कानूनों में कर रही बदलाव महिला ने पति को फटकार लगाई। इसपर मोहनलाल नाराज हो गया। उसने घर के आंगन में पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। मोहनलाल आंगन में ही सो गया। अगले दिन सोमवार सुबह मोहनलाल की नींद खुली। उसने पत्नी श्याम को मृत पाया। इसकी सूचना पड़ोस में रहने वालों को बताया। पड़ोस में रहने वाली खुशबु कोरवा श्याम बाई के घर पहुंची। उसने श्याम को जिंदा समझकर मुंह पर पानी डाल दिया। शरीर से कोई हलचल नहीं हुई।
तब मोहनलाल ने श्याम बाई की लाश को आंगने से उठाकर कमरे में बंद कर दिया। अपने भाई के जरिए श्याम बाई के मायके फुटहामुड़ा में उसकी मौत की सूचना भेजी। तब शाम हो गई। श्याम बाई के भाई ने बहन का अंतिम संस्कार मंगलवार को करने के लिए कहा। वह मंगलवार को छातासरई पहुंचा। बहन के शरीर पर चोट और गांव वालों से बातचीत होने पर हत्या का पता चला। उसने बालकोनगर थाने को अवगत कराया। मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। पंचानाम के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को पत्नी श्याम बाई की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है।