scriptयाद करो कुर्बानी- मातृभूमि की रक्षा के लिए कोरबा के 12 जवानों ने दे दी है प्राणों की आहूति, फिर भी अधूरी है ये मांग | These are 12 martyrs from korba | Patrika News

याद करो कुर्बानी- मातृभूमि की रक्षा के लिए कोरबा के 12 जवानों ने दे दी है प्राणों की आहूति, फिर भी अधूरी है ये मांग

locationकोरबाPublished: Aug 12, 2019 02:24:21 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

काले हीरे की धरती कई वीर सपुतों की जन्म भूमि रही है। इनके वीरता की गाथा परिक्रम की कहानियां आज भी लोगों को राष्ट्रीय भावना से ओत- पोत कर देती है।

काले हीरे की धरती कई वीर सपुतों की जन्म भूमि रही है। इनके वीरता की गाथा परिक्रम की कहानियां आज भी लोगों को राष्ट्रीय भावना से ओत- पोत कर देती है।

काले हीरे की धरती कई वीर सपुतों की जन्म भूमि रही है। इनके वीरता की गाथा परिक्रम की कहानियां आज भी लोगों को राष्ट्रीय भावना से ओत- पोत कर देती है।

कोरबा. काले हीरे की धरती कई वीर सपुतों की जन्म भूमि रही है। इनके वीरता की गाथा परिक्रम की कहानियां आज भी लोगों को राष्ट्रीय भावना से ओत- पोत कर देती है।


मातृभूमि की रक्षा के लिए कोरबा जिले १२ वीर सपुतों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। ये सभी वीर जवान छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्या में से एक माओवादी हमलों शहीद हुए हैं। इस साल १५ अगस्त को कृतज्ञ राष्ट स्वतंत्रा दिवस की ७३ वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस दिन मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्रांणों की आहूति देने वाले वीर जवानों के बलीदान को याद किया जाएगा। स्वतंत्रा दिवस पर जिले में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवारों को बुलाया जाएगा। शहीद जवानों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा।
Read more : सब इंस्पेक्टर मूलचंद और सिपाही आदित्य शरण को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार


शहीद जवानों की याद में आदमकद प्रतिमा की मांग
स्वतंत्रा दिवस पर कार्यक्र के मुख्य अतिथि और जिले के पुलिस अधिकारी शहीद जवानों के परिजन से मुलाकर करेंगे। पुलिस अधिकारी समस्याएं जानकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। शहीद जवानों के परिवार की प्रमुख जवानों की याद में आदमकद प्रतिमा लगाने की है। कई जवानो का परिवार इसकी मांग पुलिस विभाग से कर चुका है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहीद जवानों के परिवार की मांग से सरकार को अवगत कराया गया है। शहीद स्मारक या आदमकद प्रतिमा लगाने का फैसला सरकार को करना है। इसके लिए बजट की स्वीकृति भी सरकार से होनी है।


ये हैं जिले के शहीद जवान
सब इंस्पेक्टर मूलचंद कंवर- घनाडबरी (कुसमुंडा)
सहायक उप निरीक्षक बलराम पटेल- बोइदा (पाली)
सिपाही आदित्यशरण सिंह कंवर- कर्रा-नवापारा (पाली)
सिपाही संदीप टोप्पो- बनवार (कटघोरा)
सिपाही कमलेश कंवर- कटकीडबरी(हरदीबाजार)
सिपाही मंगल भवन- भठौरा (हरदीबाजार)
सिपाही नंदलाल कोसले- बुंदेली (रजगामार)
सिपाही विनोद प्रेता भारिया-छुरीखूर्द(कटघोरा)
सिपाही संजय श्रीवास- लिटियाखार (दीपका)
सिपाही अजय कुमार- अखरापाली (उरगा)
सिपाही अफजल अहमद खान- बालको नगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो