scriptछत्तीसगढ़: घोड़े के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, पति ने दौड़कर बचाई जान | Woman's painful death due to horse attack in korba | Patrika News
कोरबा

छत्तीसगढ़: घोड़े के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, पति ने दौड़कर बचाई जान

Woman death to horse attack: हमले में जैसे-तैसे करके पति वहां से भाग खड़ा हुआ जिसके चलते उसकी (Korba Horse attack) जान बच गई। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई…

कोरबाMar 14, 2024 / 12:38 pm

चंदू निर्मलकर

korba_horse_attack.jpg
Woman death to horse attack: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो घोड़े के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हमले में जैसे-तैसे करके पति वहां से भाग खड़ा हुआ जिसके चलते उसकी जान बच गई। ( Korba horse attack) इस घटना से इलाके में खलबली मच गई।

बताया गया कि दंपति पति-पत्नी सड़क पर पैदल चल रहे थे, तभी दो घोड़े दौड़ते हुए आए और दंपति को टक्कर मार दी। एक घोड़े ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें

Breaking : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोयलीबेड़ा के जंगल में जमकर हुई फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी



मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रामवती है, अपने पति देवीनंद के साथ बालको क्षेत्र के नेहरू नगर में एक शादी में शामिल होने आई थी। शादी के बाद वापस पति-पत्नी बरमकेला लौट रहे थे। तभी बालको के बस स्टैंड के पास यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें

Holi Special Trains: होली से पहले रेलवे ने दी 5 स्पेशल ट्रेन की सौगात, अब आराम से घर जाकर मना सकेंगे त्योहार, देखिए सूची

दो घोड़े दौड़ते हुए वहां पहुंच गए और रामवती को जोरदार टक्कर मार दी। हमले से गिरी रामवती कुछ कर पाती इससे पहले घोड़े ने ताबड़तोड़ पैर से हमला कर दिया। लोगों की मदद से महिला को बचाया। वहीं पति वहां से भाग खड़ा हो गया था। गंभीर हालत में अस्पताल लाया जहां महिला की सांस थम गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया गया।

Home / Korba / छत्तीसगढ़: घोड़े के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, पति ने दौड़कर बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो