scriptपुणे से गढ़वा जा रहे श्रमिकों की बस खड़ी ट्रेलर से टकराई, पांच मजदूर घायल | Worker's bus collided with a trailer, five injured | Patrika News
कोरबा

पुणे से गढ़वा जा रहे श्रमिकों की बस खड़ी ट्रेलर से टकराई, पांच मजदूर घायल

Road Accident: एनएच में ढेलवाडीह मोड़ पर हुआ हादसा, इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

कोरबाMay 19, 2020 / 08:10 pm

Vasudev Yadav

पुणे से गढ़वा जा रहे श्रमिकों की बस खड़ी ट्रेलर से टकराई, पांच मजदूर घायल

पुणे से गढ़वा जा रहे श्रमिकों की बस खड़ी ट्रेलर से टकराई, पांच मजदूर घायल

कोरबा. महाराष्ट्र के पुणे से श्रमिकों को लेकर गढ़वा जा रही बस एनएच पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। बस में एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक सवार थे। इसमें से पांच लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रमिकों का आना-जाना जारी है। एनएच पर सिर्फ प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहे यात्री बसें व दूसरे वाहन ही नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
फिर से मिला कोरबा में एक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के पुणे से श्रमिकों को लेकर गढ़वा जा रही बस कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह मोड़ पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पांच लोगों को अधिक चोंटे आई हैं। घायलों में अशोक चौधरी, सूरज राम, रमेश राम, सुनील चौधरी और अशोक पासवान शामिल हैं। इनका इलाज जारी है। सभी को अलग से बनाए गए वार्ड में रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो