scriptमुंबई के हॉटस्पॉट धरावी से लौटे 7 युवकों में 2 मिले कोरोना पॉजिटिव, सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 22 | Covid-19: Mumbai hotspot area Dharavi returned 2 youth found positive | Patrika News
कोरीया

मुंबई के हॉटस्पॉट धरावी से लौटे 7 युवकों में 2 मिले कोरोना पॉजिटिव, सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 22

Covid-19: 6 दिन पहले ही सभी 7 युवक लौटे थे मुंबई से, एक की सुबह तो दूसरे की रात में आई रिपोर्ट में हुई पुष्टि, 20 का इलाज कोविड अस्पताल में जारी

कोरीयाMay 26, 2020 / 12:46 pm

rampravesh vishwakarma

मुंबई के हॉटस्पॉट धरावी से लौटे 7 युवकों में 2 मिले कोरोना पॉजिटिव, सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 22

Police

बैकुंठपुर. कोरिया जिले में 25 मई को बीते 12 घंटे के भीतर 2 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने की है। दोनों युवक अपने अन्य 5 साथियों के साथ 5 दिन पहले ही मुंबई के धरावी से लौटे थे। मुंबई का धरावी इलाका हॉटस्पॉट है। दोनों युवकों को मनेंद्रगढ़ एसईसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में क्वारेंटाइन किया गया था।
संदेह के आधार पर 5 का सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। रायपुर से सोमवार की सुबह एक युवक की जबकि दूसरे युवक की रिपोर्ट रात करीब 9 बजे आई। इसमें दोनों पॉजिटिव निकले। इससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमले द्वारा दोनों को संभाग मुख्यालय अबिकापुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरिया जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। जबकि संभाग में कुल एक्टिव मरीज 22 हैं। वहीं 3 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत खोंगापानी व लेदरी क्षेत्र के कई युवक मुंबई में रहकर काम करते थे। इनमें से 7 युवक 19 मई को अपने गृहक्षेत्र में लौटे थे। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 युवकों का सैंपल लेकर जांच के रायपुर भेजा गया था।
वहीं उन्हें एसईसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में क्वारेंटाइन किया गया था। रायपुर से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे 30 वर्षीय एक युवक के कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) होने की रिपोर्ट सामने आई। यह खबर जैसे ही मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य अमले को मिला, उन्होंने युवक को विशेष एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर के लिए रवाना कर दिया।
वहीं रात करीब 9 बजे दूसरे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसे भी अंबिकापुर भेजा गया। यह देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाकी बचे 2 युवकों का सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजा है।

संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 22
सरगुजा संभाग में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 22 हो गई है। इनमें से 20 को कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जबकि चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 2 वर्ष के बालक तथा बलरामपुर जिले के 67 वर्षीय एक बुजुर्ग को रायपुर एम्स भेजा गया है। वहीं रविवार व सोमवार को क्रमश: कोरिया व सूरजपुर जिले के युवक कोविड अस्पताल अंबिकापुर से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

संभाग के 3 जिले में 22 एक्टिव मरीज
अंबिकापुर (सरगुजा)- 7
कोरिया जिला- 7
बलरामपुर जिला- 8

Home / Koria / मुंबई के हॉटस्पॉट धरावी से लौटे 7 युवकों में 2 मिले कोरोना पॉजिटिव, सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 22

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो