एएसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि इंद्रा मार्केट निवासी दुकानदार दीपक सेन व उसके भाई चेतन पर दो दिन पहले आधा दर्जन लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान के बाद मकबरा क्षेत्र के ही 16 से 17 साल के तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया। उन्हें सम्प्रेषण गृह भेज दिया, जबकि अन्य का पता लगाकर उनकी भी तलाश की जा रही है।