शॉपिंग सेंटर स्थित महेन्द्र न्यूज एजेंसी के संचालक छावनी निवासी अनिल कुमार ढींगरा (50) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे शाम करीब 4 बजे अपने मित्र राजेंद्र के साथ दुकान पर बैठकर टीवी देख रहे थे। उसी समय हरी टोपी पहने एक युवक आया। उसने पूछा, 'आप पीयूष के चाचा हैं ना।' जैसे ही उन्होंने 'हां' कहा, युवक ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने बचने के लिए बाएं हाथ से चाकू पकड़ने का प्रयास किया तो उनके हाथ में भी घाव हो गया। इसके बाद उसने फिर से सिर में वार किया और भाग गया। भागते समय वे उसका चेहरा पहचान गए। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने हमलावर का नाम आशीष विजय बताया है। उनके मित्र उन्हें तलवंडी स्थित निजी अस्पताल लेकर गए जहां उनका उपचार किया गया।