6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में भूल कर भी नहीं करना ऊंची आवाज, नहीं तो चल जाएंगे चाकू

सरे बाजार फिर हुई चाकूबाजी, आधा दर्जन लोगों ने दुकानदार और भाई पर हमला किया। पुलि‍स के हाथ नहीं आए आरोपि‍त
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 22 Dec 2017, 8:05 PM IST

Loot, Crime, Crime in Kota, Anantpura Police Station, Anantpura Police, Police Department, Police Investigation, Truck Driver, Truck Union, Case Record, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

shopkeeper-attacked-in-kota

कोटा .

कोटा शहर में लूटपाट व चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं रही। एक के बार एक होती ही जा रही है। स्वर्ण रजत मार्केट में सर्राफा व्यापारी पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने के आरोपित अभी पकड़ में भी नहीं आए कि गुरुवार शाम एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना हुई। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने इंदिरा मार्केट में एक दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। एक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।

इंदिरा मार्केट निवासी दीपक सेन (34) ने बताया कि वह और उनकी बुआ का लड़का आरकेपुरम निवासी चेतन सेन (25) दुकान पर बैठे थे। तभी शाम को आधा दर्जन से अधिक लोग आए। उन्होंने डंडों से मारपीट की। उन्हें व चेतन को दुकान से बाहर खींचकर चाकू से हमला कर दिया।

Read More:देश का पहला स्टूडेंट फ्रैंडली रेलवे स्टेशन बनेगा कोटा जंक्शन, कोचिंग्स के लाखों छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

ग्राहक से अभद्रता करने पर हुई थी कहासुनी

इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आरोपित वहां से भाग गए। लोग दोनों को तुरंत एमबीएस लेकर गए। वहां उनका उपचार किया गया। दीपक ने बताया कि एक दिन पहले कुछ लोग उनके यहां आए थे। ग्राहक से अभद्रता करने पर उनसे उनकी कहासुनी हुई थी। उन्हीं लोगों ने यह घटना की है। मकबरा थाने के एएसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि दीपक की इंदिरा मार्केट में दुकान है। दीपक के कंधे में बांयी तरफ व जांघ में चाकू लगा। जबकि चेतन के दोनों कंधों के बीच में चाकू लगा है। दीपक को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, चेतन की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अभी तक अज्जी समेत कई लोग बताए गए हैं।

Read More: दो साल से अकेलापल झेल रही 'महक' को जल्दी मिलेगा जीवनसाथी

ट्रक चालक से लूटपाट के तीन आरोपित गिरफ्तार

अनंतपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चाकू के दम पर ट्रक चालक से मोबाइल व नकदी लूट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनसे लूटे गए मोबाइल, नकदी, बाइक व चाकू भी बरामद कर लिए हैं। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि 17 दिसम्बर को ट्रक चालक शशि जाटव ने रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि वह फोरलेन पर ट्रक को खड़ा कर बैठा हुआ था। उसी समय बाइक पर तीन जने आए। आते ही वह चाकू दिखाकर उससे दो मोबाइल व 4500 रुपए छीनकर भाग गए। इस पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश के लिए टीम का गठन किया।

Read More: राजस्थान के इस शहर के हालात हुए खराब, सेना ने संभाला मोर्चा

लूटे गए बाइक व चाकू जब्त

थानाधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों के बारे में पूछताछ व अनुसंधान किया। इस पर प्रेमनगर द्वितीय निवासी तीन आरोपितों दशरथ लुहार, चौथमल मीणा व जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। तीनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपितों को गुरुवार को अदालत में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपितों के कब्जे से ट्रक चालक से लूटे गए दो मोबाइल व नकदी बरामद की। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व चाकू भी जब्त कर लिया है।

हत्थे नहीं चढ़े जानलेवा हमले के आरोपित

मकबरा थाना क्षेत्र में दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आए। हालांकि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।अनुसंधान अधिकारी एएसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि फरियादी के बायन पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।