सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि कोचिंग संचालकों ने भी स्टूडेंट्स के लिए जगह उपलब्ध होने पर उसे विकसित करने में सहयोग का प्रस्ताव रखा है। रेलवे नियमों को अनुसार क्या-क्या सुविधाएं और दे सकते हैं, इसका अध्ययन करने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। कोचिंग संचालकों के साथ यह पहली बैठक हुई है, जल्द अगली बैठक होगी। कोटा जंक्शन से गुजरने वाले यात्री कोटा कोचिंग की विशिष्टता से परिचित हो सकें। यात्रियों को स्टेशन पर उतरते ही पता चला जाए कि वे शिक्षा नगरी में पहुंच गए हैं, एेसा प्रयास किया जा रहा है।