6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदलने जा रहा ट्रेनों का कलेवर, आने वाले समय में कुछ इस तरह दिखार्इ देगी आपकी ट्रेन

राजधानी एक्सप्रेस स्वर्ण परियोजना में शामिल, देशभर की 29 ट्रेनों में 9 तरह की सुविधाओं पर रहेगा फोकस, राजधानी-शताब्दी की सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 21 Dec 2017, 1:02 PM IST

Trains, Rajdhani Express, Gold Project, Facilities in trains, Rajdhani-Shatabdi Express, Indian Railways, West Central Railway, Air Services, Airport, Kota Division, Development plan, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

trains

कोटा . रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए स्वर्ण परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत यात्रियों को खासतौर से 9 तरह की सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह सुविधा कुल 14 राजधानी एक्सप्रेस और 15 शताब्दी एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेनों में दी जाएगी। स्वर्ण मानक के आधार पर डिब्बों के उन्नयन के लिए भारतीय रेल ने प्रति रैक 50 लाख रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी है। राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वर्ण परियोजना लॉन्च की गई है।

Read More: नगर निगम को नजर आ गर्इ कोटा की खुदी सड़कें, कर डाला ये कारनामा

ऐसी होगी ट्रेनाें में सुविधाएं

कोचों की आंतरिक सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बेहतर शौचालय, कोचों की सफाई, कम्बल व चादरें आदि उपलब्ध होंगे। कर्मचारियों का व्यवहार, खान-पान की व्यवस्था, समय की पाबंदी अौर मनोरंजन की सुविधाअों का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही त्वरित जानकारी की सुविधाएं भी दी जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल स्थित वर्कशॉप में कुछ डिब्बों को महामना एक्सप्रेस के लिए मॉडल रैक के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान समय में तीन ऐसी ट्रेनें चल रही हैं।

Read More: चिकित्सकों की हड़ताल का अब नहीं पड़ेगा शहर पर असर, प्रशासन हुआ अलर्ट

दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू हो हवाई सेव

लोकसभा में बुधवार को कोटा से दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने का मुद्दा उठा। सांसद ओम बिरला ने लोकसभा में नियम 377 के माध्यम से कोटा से बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की।सासंद बिरला ने कहा, कोटा संभागीय मुख्यालय है। यहां बड़ी संख्या में पूरे देश से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। पिछले दिनों कोटा के स्थानीय हवाई अड्डे से कोटा-जयपुर के मध्य हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, लेकिन बड़े शहरों के लिए हवाई सुविधा नहीं होने से स्थानीय निवासियों को लाभ नहीं मिल रहा।

Read More: एसपी घूसकांड मामला: बयान बदलने के लिए बनाया दबाव, दी जान से मारने की धमकी

काेटा को बड़े हवाई अड्डों से जोड़ा जाए

स्थानीय निवासियों की मांग है कि कोटा को हवाई सेवा के माध्यम से दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, इंदौर व बनारस को जोड़ा जाए। केन्द्र सरकार की उडाऩ योजना के तहत 200 से 800 किलोमीटर के हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इसके तहत कोटा हवाई अड्डे से दिल्ली, मुम्बई, इन्दौर, अहमदाबाद जैसे बड़े हवाई अड्डों को जोड़ा जाना चाहिए।