कोटा . जिले में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाओं एवं चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि हड़ताल के दौरान जिले के किसी भी चिकित्सालय में मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रियंका गोस्वामी, एमडीएम प्रशासन सुनीता डागा, एमडीएम शहर बीएल मीणा, सीएमएचओ डॉ. आरके लवानिया, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक राकेश वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को समुचित इलाज के लिए सेना एवं रेलवे चिकित्सालय को चिकित्सक उपलब्ध कराने का अनुरोध पत्र जिला प्रशासन ने भिजवाया है।