4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota News: दरा घाटी में अब नहीं फंसेंगे वाहन, पुराने अंडरपास के पास बना नया रास्ता; दिवाली बाद शुरू होगा ट्रैफिक

कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दरा घाटी में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां रेलवे की ओर से एक और रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) का कार्य पूरा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2026, 1:26 PM IST

Dara Valley RUB-1

दरा घाटी में आरयूबी बनकर तैयार हो गया है। फोटो: पत्रिका

कोटा। कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दरा घाटी में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां रेलवे की ओर से एक और रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) का कार्य पूरा हो गया है। इसके निर्माण से रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरने वाले वाहनों को अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। इससे मौजूदा अंडरपास पर वाहनों का दबाव कम होगा और कोटा से झालावाड़ तथा झालावाड़ से कोटा आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान हो सकेगा। दिवाली बाद आरयूबी से यातायात चालू किया जाएगा।

दरा घाटी में रेलवे लाइन के नीचे 5 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नए रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुराने अंडरपास के समीप ही इस नए अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे लाइन के नीचे सीमेंट के बॉक्स लगाने का काम पूरा होने के बाद अब सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य अंतिम दौर में हैं।

10 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण

दरा घाटी में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे की ओर से करीब 9.98 करोड़ रुपए का बजट जारी किया था। नए अंडरपास में रेलवे लाइन के नीचे 46 मीटर लंबाई के सीमेंट के बॉक्स लगाए गए हैं। इसके आगे 130 मीटर लंबाई और 7 मीटर चौड़ाई की सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। इसमें करीब पांच करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास बनाया गया है। शेष राशि सीसी रोड व अन्य कार्य किए जाएंगे।

एक रास्ते पर निर्भरता होगी खत्म

नया अंडरपास बनने से कोटा-झालावाड़ मार्ग पर यातायात के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। अभी तक एक ही रास्ते से वाहनों की आवाजाही होने के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति बनती है। नया अंडरपास शुरू होने के बाद यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इससे दरा घाटी से गुजरने वाले स्थानीय लोगों, व्यापारियों, किसानों और यात्रियों को राहत मिलेगी।

व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा फायदा

कोटा से झालावाड़, झालरापाटन, अकलेरा और मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए दरा घाटी महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां जाम लगने से माल परिवहन में देरी होती है। साथ ही पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। नया अंडरपास शुरू होने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और समय व ईंधन दोनों की बचत होगी।

दरा घाटी में नए आरयूबी का काम पूरा हो गया है। अब इसके एप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही दिवाली बाद यातायात चालू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
-अशोक सनाढ्य, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड)