6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम किलकारी भी नहीं जगा पाई ममता, 1 दिन के नवजात को छोड़ा बेसहारा

सोमवार की कपकपाती ठंड में कोई व्यक्ति 1 दिन के नवजात को जेके लोन के पालने में छोड़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 19 Dec 2017, 5:05 PM IST

jk lone

नवजात

कोटा . अाखिर क्या मजबूरी रही होगी उस मां की, जो इतने प्यारे बच्चे को अपने सीने से लगा कर नहीं रख सकी। और शायद पत्थर दिल ही होगा वो व्यक्ति, जो ऐसी ठंड में उसे ऐसे ही छोड़ गया। जेके लोन अस्पताल में जो भी इस बच्चे से मिल रहा था कुछ ऐसा ही सोच रहा था। नवजात की मासूमित देख यहां हर किसी का दिल पसीजा और ख्याल आया उस मां का, जिसने इसे जन्म देते ही मूंह मोड़ लिया।

Read More: वृद्धाश्रम की आंड में किया जा रहा था ये काम , निरीक्षण हुआ तो खुल गई पोल

पालना का अलार्म बजा तब पड़ी नजर

जेके लोन चिकित्सालय के पालना गृह में एक नवजात को कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया। सोमवार सुबह 8.35 बजे जैसे ही पालने का अलार्म बजा अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सभी कर्मचारी दौड़ कर पालने के पास पहुंचे और देखा की वहां एक नवजात लेटा था। ठंड की वजह से बच्चे को कोई नुकसान न हो इसलिय उसे चिकित्सकों के पास लेकर गए।

Read More: मासूम को घर पर अकेला पाकर पड़ौसी ने उठाया फायदा, किया घिनौना काम

बच्चे का वजन है कम

अधीक्षक डॉ. अमृतलाल बैरवा ने शिशु की जांच की। उसका वजन 1 किलो 900 ग्राम है, जो कम है। शिशु को तुरंत एनआईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उसकी चिकित्सकों की निगरानी के साथ-साथ पूरी देखभाल की जा रही है। अभी कुछ दिन उसे भर्ती रखा जाएगा।

Read More: अब अापका मोबाइल हो जाएगा और खास, पुलिसकर्मी और कर्मचारी को मिलने जा रही ये सुविधा

किलकारी मातृछाया शिशु गृह में रहेगा बच्चा

नवजात बच्चा होने की सूचना बाल कल्याण समिति को कर दी गई। समिति अध्यक्ष हरीश गुरुबक्क्षाणी ने बताया कि शिशु को संरक्षण में ले लिया गया है, साथ ही किलकारी मातृछाया शिशु गृह में रखने के आदेश दिए हैं। चाइल्ड लाइन टीम के भूपेन्द्र व मोनिका कुमारी भी शिशु मिलने की सूचना पर जेके लोन पहुंचे।