6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को पहले चाकू-तलवारों से काटा, दम नहीं निकला तो गंडासे से सिर फोड़ा, हत्यारों का तांडव देख सन रह गया कोटा

कोटा शहर में दोपहर को घर से निकला युवक को बदमाशों ने देर रात को चाकू-तलवारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 16 Dec 2017, 3:43 PM IST

Murder in kota

कोटा . भीमगंजमंडी क्षेत्र में शाहेनूर की हत्या को आठ दिन भी नहीं हुए थे कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना में शुक्रवार रात को एक युवक की सरियों व धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। गांवड़ी निवासी विनय मीणा (25) पुत्र धन्ना लाल मीणा अपने साथी राकेश उर्फ कग्गल के साथ भदाना में कग्गल के मकान पर पार्टी करने गया था। वे दोनों पार्टी कर रहे थे, उसी दौरान ५-६ लोग आए और विनय की आंखों में मिर्च डाल दी। उसके बाद हमलावरों ने विनय के सिर पर सरिए व धारदार हथियारों से ताबडतोड़ वार किए और फरार हो गए। घटना की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Read More: प्राचार्य की कुर्सी पर कॉलेज छात्राओं ने कब्जा जमा दिया कुर्सी को ज्ञापन, जानिए क्या है मामला



सूचना मिलते ही शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह भौमिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार व रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी शिवराज गुर्जर मौके पर पहुंचे। पुलिस गंभीर हालत में विनय को एमबीएस लेकर आई जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घाषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने कग्गल कोहिरासत में लिया है।

Read More: जल्दी ही होगा राज्याभिषेक, 760 वर्गकिलोमीटर में होगी नए राजा की हुकूमत

इस साल 26 वीं, 8 दिन में दूसरी हत्या
कोटा शहर के इस साल में ये 26 वीं हत्या हुई है, वहीं आठ दिन में ये दूसरी हत्या है। पांच माह पहले रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी में बुजुर्ग दम्पत्ति की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा पाई है।

Read More: बेटिया बोली हमें सम्भला दो कॉलेज, छात्राओं ने कुर्सि को दिया ज्ञापन ... देखिए तस्वीरें

दोपहर में निकला था घर से
विनय की शादी डेढ़ साल पहले बूंदी जिले के भिंडी गांव में हुई थी। मृतक के ममेरे भाई लोकेश ने बताया कि विनय ने आईटीआई कर रखी थी और वह परीक्षा की तैयारियां करता था। उन्होंने बताया कि वह गांवडी से करीब 3.30 बजे अपने दोस्त राकेश के साथ निकला था। उसके बाद वह उसके ताऊ के लड़के रामदयाल के यहां भी रुका। रामदयाल के भाई नरेश की करीब 24 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस लिहाज से वह मिलने रुका था।